For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: होली में हुड़दंग मचा रहे 03 लोग गिरफ्तार

04:53 PM Mar 25, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  होली में हुड़दंग मचा रहे 03 लोग गिरफ्तार
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के थाना धौलछीना अंतर्गत होली में हुड़दंग मचा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो नशे में शोर शराबा, मारपीट करते हुए हुड़दंग मचा रहे थे।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना धौलछीना में सूचना मिली कि क्षेत्र के बखरियाटाना में 03 लोग अर्जुन लाल, जीवन लाल व सुनील कुमार निवासीगण बखरियाटाना, थाना धौलछीना शराब पीकर शोर-शराबा कर मारपीट पर उतारु हैं और उत्पात मचा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां तीन लोग हंगामा काटे हुए थे। पुलिस ने काफी समझाया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाने और किसी अप्रिय घटना को रोकने की दृष्टिगत से तीनों व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की।

Advertisement

Advertisement