For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

बागेश्वर से 05 एनसीसी कैडेटों का गणतंत्र दिवस परेड को चयन

02:51 PM Dec 22, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वर से 05 एनसीसी कैडेटों का गणतंत्र दिवस परेड को चयन
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गणतंत्र दिवस परेड के लिए जिले से 05 एनसीसी कैडेटों का चयन हुआ है। कैडेटों के चयन पर 81 बटालियन एनसीसी बागेश्वर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कमान अधिकारी कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने बताया है कि राजकीय डिग्री कालेज कपकोट के पंकज कुमार पुत्र कुंदन तिरुवा, राइंका बागेश्वर के हितेश भट्ट पुत्र बसंत बल्लभ भट्ट, महर्षि विद्या मंदिर के शौर्य मलेथा पुत्र मनोज मलेथा और विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के दिव्यांशु उपाध्याय पुत्र हरीश चंद्र उपाध्याय का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement



×