For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: करंट की चपेट में आया 11 वर्षीय बालक

06:12 PM Jun 21, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  करंट की चपेट में आया 11 वर्षीय बालक
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक बालक करंट की चपेट में आ गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए हैं।

Advertisement

कपकोट तहसील के लीती गांव निवासी 11 वर्षीय योगेश पुत्र यशपाल कोरंगा मवेशियों को जंगल से वापस ला रहा था। घर से लगभग 600 मीटर दूरी पर बिजली के खंभे को हाथ लगाते ही करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया है। डा. कन्नुप्रिया ने बताया कि बालक मुंह तथा छाती में झुलसा है। उसका उपचार शुरू कर दिया है।

Advertisement

Advertisement