EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: एक सप्ताह के उत्सव में 37 महिलाओं ने अर्जित की 5.30 लाख की आय

02:33 PM Aug 22, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना महिला उद्यमिता को दे रही नये आयाम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इससे न सिर्फ महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हो रही है, बल्कि जिले में महिला उद्यमिता को नई ऊंचाईयां मिल रही हैं। गत दिनों आयोजित उत्सव में ही 37 महिलाओं ने करीब 5.30 लाख रुपये की आय अर्जित की।

Advertisement

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद में महिला उद्यमिता ने एक नया आयाम स्थापित किया है। 12 से 18 अगस्त तक आयोजित इस उत्सव में एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों की 37 महिलाओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से करीब 5.30 लाख रुपये की आय अर्जित की। इस उत्सव का कुशल नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया। जिसमें स्थानीय सब्जियों, पारंपरिक राख्यिों, दालों व अन्य हस्तशिल्पों की भारी मांग रही। इस आयोजन से महिलाओं को आ​र्थिक सुदृढ़ता के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त हुई और इससे किसानों में नई उम्मीद जागृत हुई।

Advertisement

इस पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि एनआरएलएम योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे जुड़कर महिलाएं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में जिला प्रशासन का लक्ष्य इस योजना के तहत अधिकाधिक महिलाओं को जोड़ना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है। साथ ही उत्पादों का स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके जरिये महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाया।

Advertisement

Related News