For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: कमरे में बंद कर 8 वर्षीया बालिका से छेड़छाड़

08:32 PM Sep 05, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  कमरे में बंद कर 8 वर्षीया बालिका से छेड़छाड़
सांकेतिक फोटो
Advertisement
















✍️ शोरगुल सुन मां पहुंची तो मौके से फरार हो गया आरोपी
✍️ युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: तहसील कपकोट अंतर्गत एक बालिका के साथ एक युवक पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां को घटना की भनक लगी, तो आरोपी वहां से भाग निकला। जिससे बालिका उसके हवश का शिकार होने से बच गई। आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने पोक्सो समेत छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी गिरफ्तारी करने के लिए दबिश के लिए पुलिस द्वारा दी जा रही है।

Advertisement

बीते बुधवार को कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 33 वर्षीय कमल सिंह पुत्र किशन सिंह पर आरोप है कि वह आठ वर्ष की बालिका को लेकर कमरे में चला गया। उसे बंद कर उससे छेड़छाड़ की। आरोपित वह अविवाहित है। जिसकी भनक पीड़िता की मां को लग गई। उसने शोरगुल मचाया तथा उसके कब्जे से पुत्री को छुड़ा लिया। पुलिस में प्राथमिकी दी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध धारा 76, 126 दो, बीएनएस तथा पोक्सो में दर्ज कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

Advertisement

Advertisement

×