For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: आन सिंह भाकुनी नहीं रहे, शोक संवेदनाओं का तांता

07:48 PM Nov 20, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वर  आन सिंह भाकुनी नहीं रहे  शोक संवेदनाओं का तांता
Advertisement

👉🏻 शोक में बंद रहे दो​ विद्यालय

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आनंदी अकादमी बागेश्वर के प्रबंधक मनमोहन सिंह भाकुनी के पिता आन सिंह भाकुनी का निधन हो गया है। वे 85 वर्ष के थे। जिनका सरयू-गोमती संगम तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisement

नगर से समीपवर्ती गांव घिरौली के पूर्व प्रधान व पूर्व सैनिक आन सिंह भाकुनी का निधन हो गया है। आनंदी अकादमी घिरौली व बनखोला विद्यालय शोक में बंद रहे। उनके निधन पर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान घनानंद जोशी, हरीश पांडेय, जगदीश पाठक, रेखा धामी, उमेश जोशी, डीएस खेतवाल, दीपक पाठक, गौरव पन्त, चन्दन परिहार, राजेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद थे। उधर कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement