For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

नैनीताल-हल्द्वानी के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

12:36 PM Dec 24, 2023 IST | CNE DESK
नैनीताल हल्द्वानी के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

नैनीताल/हल्द्वानी | क्रिसमस और नव वर्ष में सैलानियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो ने नैनीताल-हल्द्वानी के लिए दो अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है।

Advertisement
Advertisement

निगम का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो यात्रियों की जरूरत को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे। भवाली डिपो के एआरएम मोहन राम ने कहा कि नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा वर्तमान में भवाली डिपो की ओर से दो अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो की ओर से भी इस मार्ग पर बसें बढ़ाई गईं हैं।

Advertisement
Advertisement