EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: 07 व्यापारियों को मिला उपाध्यक्ष का दायित्व, 03 व्यापारी नेता संगठन में शामिल

08:14 PM Sep 21, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ जिलाध्यक्ष ने किया देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का विस्तार
✍️ संगठन व्यापारी हितों के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा: मनोज सिंह पवार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि जिला उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा को मजबूती प्रदान करते हुए आज कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। इसमें जिले के अलग—अलग क्षेत्रों के 07 व्यापारियों को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। यह मनोनयन संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने प्रदेश अध्यक्ष से रायशुमारी के बाद किया है। इसके अलावा जिलांतर्गत 03 व्यापारी नेताओं ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज पवार ने कहा है कि संगठन को मजबूत करते हुए व्यापारी हितों की रक्षा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisement

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को जिले में मजबूती प्रदान करने के प्रयासों के चलते आज जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने नि:स्वार्थ भाव से व्यापारी हितों के लिए कार्य करते आ रहे 07 व्यापारियों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनमें सेराघाट क्षेत्र से प्रमोद पाण्डे, लमगड़ा से सूरज रावत, द्वाराहाट से कमल साह, रानीखेत से अमित पाण्डे, देघाट से प्रकाश पपनोई, मासी से गोपाल दत्त मासीवाल व लोधिया से मदन रावत शामिल हैं। इसके अलावा संगठन की मजबूती को तब और बल मिला, जब जिले के तीन कस्बों के व्यापार मंडल अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में शामिल हुए।जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि इनमें देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी व मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या शामिल हैं। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने उनका स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे संगठन को बल मिलेगा। इसी क्रम में संगठन जिलाध्यक्ष मनोज पवार ने कहा है कि संगठन में हर क्षेत्र के व्यापारियों को प्रतिनिधित्व देकर जिले में संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है और जल्दी ही संगठन का और विस्तार किया जाएगा, ताकि संगठन और अधिक सुदृढ़ बने। उन्होंने कहा कि पुराना पंजीकृत व्यापारी संगठन देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाला है, जिसे मजबूती बनाना बेहद जरुरी है।

इधर नये पदाधिकारियों के मनोनयन व 03 व्यापारी नेताओं के संगठन में शामिल होने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसवानी व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों समेत नगर अध्यक्ष संजय साह 'रिक्खू', जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला मंत्री दीपक बिष्ट, दीपक नायक तथा जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त करते कहा है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और व्यापारी हितों का संघर्ष मुकाम तक पहुंचेगा।

Advertisement

Related News