For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: आंदोलन पर अडिग आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, नारेबाजी

07:30 PM Feb 29, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  आंदोलन पर अडिग आंगनबाड़ी कार्यकर्ती  नारेबाजी
Advertisement

✍️ चार सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार जारी

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सहायिकाएं, मिनी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है। नाराज कार्यकर्तियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। लंबित चार सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

Advertisement

आंदोलन के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं। गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को पुष्टाहार नहीं मिल रहा है। कार्यकत्रियों ने बुधवार को नुमाईशखेत में धरना दिया। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार का नजरिया साफ नहीं है। इसलिए उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। मानदेय को लेकर वह मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से निवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिल सका है। उन्होंने जनवरी से न्यूनतम मानदेय 600 रुपये प्रति दिन के हिसाब से 18 हजार रुपये माह करने की मांग की।

Advertisement

उन्होंने सेवानिवृत्त होने पर दो लाख रुपये का प्रावधान करने को कहा। गोल्डन कार्ड जारी करने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की। इस मौके पर चम्पा गोस्वामी, बसंती देवी, नीमा देवी, दुर्गा टम्टा, किरन साह, जानकी चौबे, आनंदी, विमला देवी, तुलसी देवी, मुन्नी पांडे, भागीरथी देवी, अनीता लोहनी, तारा देवी, नेहा मलड़ा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement