For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

अल्मोड़ा : चितई के पास सड़क पर पलट गई बस, 20 यात्री सवार

06:17 PM Oct 26, 2024 IST | Deepak Manral
अल्मोड़ा   चितई के पास सड़क पर पलट गई बस  20 यात्री सवार
अल्मोड़ा : चितई के पास सड़क पर पलट गई बस, 17—18 यात्री सवार
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां चितई मंदिर के आगे कालीधार में एक पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 17-18 लोग सवार थे। मौक पर राजस्व व थाना अल्मोड़ा से पुलिस टीम तथा एम्बुलेंस मौक़े के लोय रवाना हो गई है।

Advertisement


प्राप्त जानकारी के अनुसार चितई के पास कालीधार में दिल्ली नंबर की एक बस (टैंपो ट्रैवलर) अनियंत्रित होकर सड़क पर पही पलट गई। वाहन संख्या डीएल 1 वीसी 4388 है, जिसमें चालक—परिचालक सहित 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह यात्री दिल्ली के थे देवस्थानों का दर्शन करते हुए कसारदेवी से जागेश्वर को जा रहे थे। इसी बीच कालीधार पर बस पलट गई। स्वास्थ्य केंद्र पेटशाल में घायलों को ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 07—08 लोग घायल हैं। सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।

उधर राजस्व उपनिरीक्षक चितई ने बताया कि वाहन मे 20 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 17 व्यक्तियो को प्राथमिक उपचार हेतु विवेकानंद हॉस्पिटल पेटशाल ले जाया गया है। वहां घायलों का उपचार चल रहा है। 03 व्यक्ति को कोई चोट नहीं है जो ठीक हैं।

Advertisement





Advertisement
×