For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अमित शाह देहरादून पहुंचे, धामी सहित अन्य नेताओं ने किया स्वागत

03:11 PM Nov 28, 2024 IST | CNE DESK
अमित शाह देहरादून पहुंचे  धामी सहित अन्य नेताओं ने किया स्वागत
Advertisement

देहरादून | केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, निवर्तमान महापौर, देहरादून, सुनील उनियाल गामा, भाजपा महामंत्री आदित्य कोठारी, बलजीत सोनी और राज्य के महानिदेशक पुलिस दीपम सेठ सहित अन्य लोगों ने भी अमित शाह का स्वागत किया।

Advertisement

Advertisement