For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी ब्रेकिंग : काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी

07:50 PM Feb 20, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी ब्रेकिंग   काठगोदाम अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी
Advertisement

हल्द्वानी समाचार | काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। अब रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

Advertisement

Advertisement