EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

जागनाथ महोत्सव में थिरकेंगी श्वेता महरा, इंदर आर्या जैसे कलाकार मचाएंगे धूम

09:10 PM Jun 21, 2024 IST | CNE DESK
जागनाथ महोत्सव में थिरकेंगी श्वेता महरा, इंदर आर्या जैसे कलाकार मचाएंगे धूम
Advertisement

📌 पनुवानौला में पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में 22 जून से 26 जून तक जागनाथ महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय महोत्सव में लोक कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुतियाँ और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। श्वेता महरा, इंदर आर्या, माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल जैसे सुप्रसिद्ध कलाकार और हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Advertisement

महोत्सव में रंग-बिरंगी झांकियों, आकर्षक झूलों और कई प्रकार की दुकानों के साथ-साथ एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा, जहां लोग स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस भव्य आयोजन की जानकारी पीरूल सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष मनोज चम्याल द्वारा दी गयी। कार्यक्रम प्रतिदिन दिन में 11 बजे से शाम 5 बजे तक हांगे, जबकि नाइट स्टार प्रोग्राम शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होंगे।

Advertisement

वहीं, श्वेता महरा (Shweta Mehra), इंदर आर्या, माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल आदि कलाकारों ने अपनी ओर से भी आम दर्शकों के नाम अपील जारी की है। जिसमें अपने आने की सूचना देते हुए कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने को कहा गया है।

 

Advertisement

Related News