For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

हल्द्वानी : इस मार्ग पर आज रात से शुरू होगा डामरीकरण, असुविधा से बचें

02:03 PM Oct 17, 2024 IST | Deepak Manral
हल्द्वानी   इस मार्ग पर आज रात से शुरू होगा डामरीकरण  असुविधा से बचें
इस मार्ग पर आज रात से शुरू होगा डामरीकरण, असुविधा से बचें
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां काठगोदाम—नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग में काठगोदाम से रानीबाग तक डामरीकरण का कार्य आज रात से शुरू हो जायेगा। दो किमी लंबाई में डामरीकरण का यह काम 25 अक्टूबर तक रात 09 बजे से सुबह 05 बजे तक किया जायेगा।

पुलिस की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि राष्ट्रीय मार्ग संख्या 87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के कि०मी० 90 एवं 91 (काठगोदाम से रानीबाग) तक 02 कि०मी० लम्बाई में आज 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक डामरीकरण (BC) का कार्य किया जाना है।

Advertisement

समय से पूरी कर लें यात्रा

पुलिस ने हल्द्वानी व काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को और पर्वतीय क्षेत्र से यहां की ओर यात्रा करने वाले समस्त पर्यटकों व आम जनमानस से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए प्रातः 05 से रात्रि 09 बजे तक अपनीं यात्रा पूर्ण कर लें।

Advertisement


Advertisement
×