For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर : ग्रामीणों की 21 बकरियां बनीं तेंदुए का निवाला

05:01 PM Mar 20, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर   ग्रामीणों की 21 बकरियां बनीं तेंदुए का निवाला
Advertisement

16 बकरियां मरी मिली, 5 लापता

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | जिले की तहसील कपकोट अंतर्गत ग्राम काफली-कमेडा ग्रामके तीखधार में ग्रामीणों की 21 बकरियों को मंगलवार की रात तेंदुए ने हमला कर दिया। जिनमें से 16 मरी हुई बकरियां मिली और 5 बकरियां अभी तक लापता हैं।

Advertisement

क्षेत्र पंचायत चामू सिंह देवली द्वारा वन विभाग को दी गयी सूचना में बताया कि हरीश चंद्र सिंह की 12, दान सिंह की 4 बकरियां मृत पाई गई जबकि दान सिंह की 2 और हरीश की 3 बकरियां गायब हैं। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने बताया कि तेंदूए द्वारा क्षेत्र में आये दिन कुछ ना कुछ नुकसान किया जा रहा है, लेकिन मंगलवार की रात्रि गांव के 3 लोगों की 21 बकरियों को मार दिए जाने से ग्रामीण डरे सहमे है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते हुए बकरी पालकों को उचित मुआवजे की मांग की है।

Advertisement
Advertisement