For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

बागेश्वर : बैंक के गार्ड की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

08:25 PM Jan 23, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर   बैंक के गार्ड की मौत  परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सांकेतिक फोटो
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | एक बैंक में कार्यरत गार्ड की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूचना पर अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

मंगलवार को कांडा निवासी 50 वर्षीय पूर्व फौजी प्रकाश पुत्र देवदास अचानक बीमार पड़ गए। स्वजन उन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन के अनुसार वह स्थानीय एक बैंक में गार्ड की ड्यूटी पर नियुक्त थे। उनकी मौत से परिवार के सामने दु:ख का पहाड़ टूट गया है।

Advertisement

डा. भावना ने बताया कि स्वजन के अनुसार उनकी तबीयत घर में खराब थी। उनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। उपचार नहीं किया जा सका। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लिया। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहा कि शव को मोर्चरी में रखा गया है। स्वजनों की राय और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement

Advertisement




















×