For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में ​बागेश्वर के खिलाड़ियों का दबदबा

05:03 PM Oct 09, 2024 IST | CNE DESK
राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में ​बागेश्वर के खिलाड़ियों का दबदबा
Advertisement

✍️ ऊषा व ज्योति ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर 13 बालिका एकल में ऊषा कोरंगा तथा ज्योति कोरंगा ने चारों इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम गौरवाविंत किया है।

Advertisement

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता छह से आठ अक्टूबर तक रासी स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल में खेली गई। जिसमें बालिका अंडर 17, एकल, युगल तथा अंडर 19 एकल-युगल में भी जिले को स्वर्ण पदक मिला। अंडर 17 एवं 19 युगल वर्ग में जिया कोरंगा ने भी गोल्ड जीता। टीम ने सभी वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कोच शंकर सिंह तड़ागी ने बताया कि प्रतियोगिता मे चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर की टीमों ने भागीदारी की। जिले की गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा की छात्राएं हैं। वह जिला खेल विभाग से बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके कोच शंकर सिंह, अनिल तड़ागी, विनोद दानू, गर्वित लोहनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement


Advertisement
×