EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: पिंगलों में बेस्ट एसएमसी सदस्य पूजा थायल सम्मानित

04:19 PM Apr 09, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍🏻 भाष्कर बिष्ट तीसरी बार पीटीए अध्यक्ष बने

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राजकीय जूनियर हाइस्कूल पिंगलो में बेस्ट एसएमसी सदस्य पूजा थायत को पुरस्कृत किया गया जबकि अभिभावक-शिक्षक संघ के लिए भाष्कर बिष्ट को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। विद्यालय में पठन-पाठन तथा अनुशासन को बेहतर बनाने का आह्वान किया गया।

Advertisement

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने किया। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अभिभावकों ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर चर्चा हुई। तय किया गया कि गत शिक्षा सत्र में विद्यालय को सजाने तथा संवारने में सदस्य पूजा थायत को अहम योगदान रहा। उन्हें सम्मानित किया गया। कंप्यूटर शिक्षा, विद्यालय स्वछता, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यक्रम तय किए गए। इस दौरान ऊषा पाठक, लक्ष्मी, ममता गोस्वामी, दीपा फर्स्वाण, प्रेमा बिष्ट, नैनराम आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related News