For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: नियम तोड़ने पर दो वाहन किए सीज

05:43 PM Mar 18, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  नियम तोड़ने पर दो वाहन किए सीज
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यातायात पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिदायत दी कि कार्रवाई जारी रहेगी और नियम तोड़े, तो कार्रवाई होगी।

Advertisement

यातायात निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर लाइसेंस, आरसी व बिना हेल्मेट वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनयम के तहत दो वाहनों को सीज किया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Advertisement

Advertisement