EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

भवाली : शहीद संजय बिष्ट को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

09:41 PM Nov 24, 2023 IST | CNE DESK
Advertisement

भवाली | जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बीते दिनों सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी संजय बिष्ट भी शहीद हो गए थे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचा। जहां उनके पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद रातीघाट लाया गया और सैन्य सम्मान के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद रातीघाट के चित्रशिला घाट पर शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद संजय के परिजनों से फोन में वार्ता कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूत संजय बिष्ट के बलिदान को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुःख सहने को असीम शक्ति की प्रार्थना की। सरकार परिवार के साथ खड़ी है और परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की तरफ से एसडीएम कोश्याकोटुली विपिन पंत ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Advertisement

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शहीद संजय के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए अंतिम संस्कार यात्रा में पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, एसपी सिटी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र, उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गोपाल रावत, मनोज जोशी, पूर्व सैनिक कुंदन सिंह चिलवाल समेत कई सेना के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Related News