For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

भीमताल : सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत

06:45 PM Dec 01, 2023 IST | CNE DESK
भीमताल   सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत
Advertisement

भीमताल | हल्द्वानी से अपने घर ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा डालकन्या को जा रहे होम गार्ड दीपक पनेरू की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। और साथ में होमगार्ड मदन सिंह निवासी क्रयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार होम गार्ड ग्रामीण प्लाटून धारी दीपक पनेरू 35 वर्ष पुत्र त्रिलोचन पनेरू निवासी ग्राम सभा डालकन्या और होमगार्ड ग्रामीण प्लाटून धारी मदन सिंह 26 वर्ष पुत्र उर्बादत्त बहुगुणा निवासी ग्राम क्रयाल गुरुवार को शाम के समय नगर निगम हल्द्वानी में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला से वापस हल्द्वानी से अपने घर डालकन्या को जा रहे थे। तभी गुरुवार रात 9 बजे बसौतिया पुल के पास दीपक पनेरू की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। और होमगार्ड मदन चंद्र घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला।

Advertisement

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष खांश्यु भुवन राणा के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। और घायल मदन चंद्र को 108 की मदद से ओखलकांडा पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही आस पास खोजबीन शुरू की गई। 200 मीटर गहरी खाई से होमगार्ड दीपक पनेरू चोटिल मिला। जिसे ओखलकंडा पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक पनेरू को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भुवन राणा ने बताया रात 9 बजे की घटना है। जिसमें दीपक पनेरू की मौत हो गई है। पंचनामा भरा जा रहा है। और घायल मदन चंद्र की हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Advertisement
Advertisement