For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बिग ब्रेकिंग : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हड़कंप

10:51 AM May 24, 2024 IST | CNE DESK
बिग ब्रेकिंग   केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग  हड़कंप
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
Advertisement

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रियों को लेकर आ रहे हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते इमरजेंसिंग लैंडिग करनी पड़ी। अचानक अकाश में हेलीकॉप्टर में जब खराबी आई तो उसमें सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

Advertisement

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ धाम के सीएचसी से उड़ान भरी थी। धाम पहुंचने की कुछ दूरी पर अचानक तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट कलपेश सहित 06 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement