For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी : दमुवाढुंगा चौराहा से चुराई थी बाइक, बरेली का युवक गिरफ्तार

04:17 PM Dec 05, 2024 IST | Deepak Manral
हल्द्वानी   दमुवाढुंगा चौराहा से चुराई थी बाइक  बरेली का युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी : दमुवाढुंगा चौराहा से चुराई थी बाइक, बरेली का युवक गिरफ्तार
Advertisement

✒️ काठगोदाम पुलिस ने की गिरफ्तारी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने गत माह दमुवाढुंगा चौराहा से एक हीरो स्प्लेण्डर बाइक चोरी का खुलासा किया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी करते हुए बाइक की बरामदगी भी कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार गत 04 दिसंबर 2024 को वादी शुभम कुमार ने थाना काठगोदाम में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेण्डर नं. यूके 04 एएफ 8813 चुरा ली है। बताया कि 28 नवंबर 2024 को बेड़ीखत्ता दमुवाढुंगा चौराहा, काठगोदाम, नैनीताल से बाइक चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना काठगोदाम पर धारा 303(2)/117(2) बीएनएस के तहत चोरी का मामला पंजीकृत किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा संबंधित अधिकारियों को मामले की शीघ्रता से जांच व अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज और संभावित स्थानों पर दबिश देकर पुलिस टीम ने आज बृहस्पतिवार को कुंवरपुर चौराहे के पास से अभियुक्त सोनू सिह उर्फ गुन्ना को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के पूर्व अपराधी के इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू सिंह उर्फ गुन्ना पुत्र सतपाल सिंह बब्बन खां पूर्वी, थाना सुभाष नगर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बरामद बाइक की कीमत करीब 80 हजार है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट, एसआई अरुण सिंह राणा, चौकी प्रभारी दमुवाढूंगा, कांस्टेबल टीका राम आदि शामिल रहे।

Advertisement


Advertisement