For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: भाजपाईयों ने छोड़े पटाखे, मिठाई बांटी

08:30 PM Feb 06, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  भाजपाईयों ने छोड़े पटाखे  मिठाई बांटी
Advertisement

⏭️ समान नागरिक संहिता विधेयक पेश होने की खुशी

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा में पेश होने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश कर एक मिशाल कायम की है।

Advertisement

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंगलवार का दिन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के लिए यादगार बन गया है। यह विधेयक लोगों को समान अधिकार देता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और जय श्री राम का जयघोष किया। इस मौके पर इंद्र सिंह फर्सवाण, रमेश तिवारी, जगदीश पाठक, दयाल पांडे, संतोष कुमार, हेमा धपोला, भगवती धपोला, भावना रावत, सुनीता टम्टा, राजेंद्र पूना, दामोदर जोशी, राजकुमार मेहता, सुरेंद्र जोशी, शंकर धपोला, दीपक, नंदा बल्लभ तिवारी, खड़क दफैटी, दयाल कांडपाल, दीपा आर्य, शशि थापा, गोपा देवी, दीपक गस्याल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement