For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा/बागेश्वर: घर—घर जाकर तिरंगा फहराएगी भाजपा, तैयारियां तेज

06:20 PM Aug 08, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा बागेश्वर  घर—घर जाकर तिरंगा फहराएगी भाजपा  तैयारियां तेज
Advertisement
















✍️ बैठकें आयोजित कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: भाजपा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में घर—घर जाकर तिरंगा फहराएगी। इसकी तैयारी करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इसी सिलसिले में बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

Advertisement

Advertisement

अल्मोड़ा: भाजपा की बैठक आज पार्टी कार्यालय पातालदेवी में जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे। मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीयता का भाव को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक मंडल के गांव-गांव व घर-घर जाकर राष्ट्रीय झंडा हर घर में लगायेगी। इसी की तैयारी पर बैठक में चर्चा हुईं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, अभियान की टोली व पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी इस काम को अंजाम देंगे। हर घर तिरंगा के जिला संयोजक धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला सह संयोजक संजय डालाकोटी, दीपक साह कन्नू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भटृ, मीना भैसोड़ा, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे। बैठक का संचालन महामंत्री ललित दोसाद ने किया।
बागेश्वर में भी घर—घर फहरायेगा तिरंगा

बागेश्वर: भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम तय है। जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाएगा। प्रत्येक मंडल को निर्देशित किया गया है। बूथों पर तिरंगे को फहराने का अभियान आज से शुरू हो गया है। यह 16 अगस्त तक चलेगा। पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त 1947 भारत आजाद हुआ था। आजादी को याद करने का तरीका भी भव्य होना चाहिए।
जिले के प्रत्येक गांव के घर में तिरंगा फहराया जाएगा। जिसके लिए बुधवार से अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। चमेाली जिला प्रभारी कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है। भाजपा के सभी संगठन इस कार्य को पूरे मनोयोग से पूरा करेंगे। यह देश का स्वाभिमान है। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक खड़क सिंह टंगड़िया, सह संयोजक आनंद सिंह धपोला, चंपा आर्य, जिपंअ बसंती देव, उमा बिष्ट, दीपा आर्या, रवि करायत, गौरव दास, राजेंद्र परिहार, सुरेश खेतवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement

×