EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा की चुनाव प्रबंधन स​मिति घोषित

09:20 PM Mar 14, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट लोकसभा प्रभारी और शिव सिंह लोकसभा संयोजक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश नेतृत्व ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा चुनाव प्रबन्धन समिति की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट को लोकसभा प्रभारी, दर्जा राज्यमंत्री दीपक मेहरा को लोकसभा सह प्रभारी, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट को लोकसभा संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

Advertisement

इनके अलावा विरेन्द्र वल्दिया को सह संयोजक, दिनेश खुल्वे को सह संयोजक, दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पन्त को प्रचार अभियान संयोजक, महेश नयाल को प्रचार अभियान सह संयोजक, पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल को चुनाव अभिकर्ता, कैलाश गुरुरानी को मुख्य चुनाव कार्यालय प्रभारी, इन्दर सिहं नेगी को चुनाव कार्यालय का सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजय भट्ट व दर्शन रावत को काल सेंटर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द पिल्खवाल व विरेद्र बोरा को यात्रा प्रवास व प्रोटोकोल, जिला मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट व व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पिथौरागढ़ कोमल मेहता को मीडिया प्रबंधन, जिला कापरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत व सुभाष बगोली को संसाधन प्रबंधन, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केदार जोशी, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया व डा. एसएस पथनी को घोषणा पत्र प्रभारी, राज्यमंत्री गणेश भण्डारी जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर बसन्ती देव, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला को लाभार्थी सम्पर्क दर्जा का जिम्मा दिया गया है।

उक्त के अतिरिक्त महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक विमला रावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा को प्रवासी कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष बागेश्वर राम सिंह कोरंगा को आरोप पत्र, जिला महामंत्री अल्मोड़ा धर्मेन्द्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी व मनोज ओली को प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण, अजीत कार्की, विरेंद्र वल्दिया, पूर्व जिला महामंत्री चम्पावत गोविंद सामंत को रैली प्रमुख, योगेश नयाल, आजाद खान को न्यायिक चुनाव समन्वयक, अजय वर्मा, प्रकाश बिष्ट को वीडियो वैन, रामदत्त जोशी, ललित मोहन दोसाद, गोविंद टंगड़िया को बूथ स्तर के कार्य एवं घर-घर संपर्क, प्रवीण बिष्ट, गौरव कर्नाटक को लेखा जोखा, गोविंद मटेला, पूरन नगरकोटी को आंकड़े, संजय कठायत, रोहित ओझा को प्ररालेखिकरण/दस्तावेजीकरण, गणेश भंडारी, बसंती देव, रवि रौतेला को लाभार्थी संपर्क, गोपाल चंद्र, शिशुपाल पुरी, गणेश नायक, पूरनाथ गोस्वामी, रवि प्रजापति को सामाजिक संपर्क, हरीश रावत, दीपक सिंह घस्याल, पावस जोशी, राजेंद्र जोशी, गौरव पांडे को युवा प्रमुख, प्रमिला बोरा, प्रभा गढ़िया, मंजू रावत, लीला बोरा, सुनीता मुरारी को महिला सम्पर्क, मनोज कुमार आर्य, अरुण कुमार आर्य, प्रवीण कुमार आर्य, चंदन लाल टम्टा, गोविंद प्रसाद टम्टा को एससी संपर्क, अशोक नबियाल, योगेश गर्ब्याल, मनोहर धारियाल को एसटी संपर्क, महेश नेगी, सतीश पांडे को विशेष संपर्क व्यवसायिक पब्लिक सामाजिक, राजीव गुरुरानी, मनोज ओली, नंदन सिंह अल्मियां को साहित्य निर्माण विज्ञापन बनाना व मुद्रण, वीरेंद्र बलिया, अजीत कार्की, गोविंद सामंत को रैली प्रमुख, हरीश कनवाल, शुभम चंद्र, वीरेंद्र परिहार को नुक्कड़ सभा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

Related News