For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, उत्तराखंड से इन्हें मिली जिम्मेदारी

11:52 AM Jul 29, 2023 IST | CNE DESK
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित  उत्तराखंड से इन्हें मिली जिम्मेदारी
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

नई दिल्ली | पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया।

केंद्रीय पदाधिकारियों की इस लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। वहीं 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं। इसके मुताबिक, बीएल एल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।

Advertisement

इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी. बता दें कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए प्रोफेसर तारिक मंसूर AMU के वाइस चांसलर रह चुके हैं।

Advertisement

इन्हें बनाया राष्ट्रीय महामंत्री

उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह, सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी. वहीं, बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है।

इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय सचिव

महारष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लाकड़ा, असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा, उत्तर प्रदेश से सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. जबकि, उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नड्डा ने जिन चेहरों को टीम से हाटाया

राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दो-दो नेताओं की छुट्टी कर दी गई है. कर्नाटक में अपना ही चुनाव हारने वाली सीटी रवि की महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई है. वहीं, असम के बीजेपी सांसद दिलीप सैकिया भी महासचिव पद से हटाए गए हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय सचिव पत से हरीश द्विवेदी हटाए गए हैं. उपाध्यक्ष रहे दिलीप घोष और भारतीबेन शायल को नई टीम में शामिल नहीं किया गया है।

मेट्रोपोल में बनेगी नैनीताल शहर की नई पार्किंगClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now