For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

अल्मोड़ा : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर झूमे कार्यकर्ता, बिष्ट के नेतृत्व में जश्न

07:02 PM Dec 03, 2023 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा   तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर झूमे कार्यकर्ता  बिष्ट के नेतृत्व में जश्न
भाजपा की जीत पर झूमे कार्यकर्ता, बिष्ट के नेतृत्व में जश्न
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। हवालबाग मंडल भाजपा स्यालीधार अल्मोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत की घोषणा होते ही तमाम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गदगद कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट ने इसे ऐतिहासिक व प्रचंड जीत बताया। कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

Advertisement

इस मौक्े पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान लाल सिंह लटवाल, विपिन सिंह बिष्ट, मंडल प्रभारी मनीष ऐरी, जीवन सिंह ऐरी, प्रमोद सिंह ऐरी, प्रमोद मेहता, कन्नू ऐरी, राहुल ऐरी, पंकज ऐरी, गोविंद सिंह ऐरी, रमेश सिंह लटवाल, हरीश मेहता, नवीन सिंह बिष्ट, पंकज भंडारी, कैलाश सिंह चौहान, विजय भंडारी सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

भाजपा को बहुमत, राजस्थान में होगी अब महंत बालकनाथ ‘योगी’ की सरकार !

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now