EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

नाबालिग से बलात्कार, कांग्रेस में उबाल, फूंका भाजपा मंडल अध्यक्ष का पुतला

12:59 PM Dec 31, 2023 IST | CNE DESK
नाबालिग से बलात्कार प्रकरण पर कांग्रेस में उबाल
Advertisement

📌 जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने धामी सरकार को सुनाई खरी—खोटी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी, अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने चौघानपाटा तिराहे पर आज चंपावत में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष का पुतला फूंक कर बीजेपी की धामी सरकार को जम कर कोसा।

http://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/cong.mp4

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा से बेटियों को बचाना आज आम जनता के लिए चुनौती साबित हो रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वाली सरकार के पदाधिकारी लगातार महिलाओं के शोषण के आरोपी साबित हो रहे हैं। उक्त मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में हुई देरी सीधा सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रायोजित थी।

Advertisement

पीड़िता के परिवारजनों को 5 घंटे थाने में बैठा कर टालने की कोशिश की गई। इससे भाजपा का चाल चरित्र चेहरा सामने आया है। अंकिता भंडारी से लेकर प्रदेश की बेटियां भाजपा के लोगों के शोषण का शिकार हो रही है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी अख्तर हुसैन, पवन मेहरा, मनोज सनवाल, मोहन सिंह देवली, अरविंद रौतेला, मो कमाल खान, अमन अधिकारी, पूरन रौतेला, प्रदेश महासचिव लता तिवारी, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, निर्मला कांडपाल, धीरा तिवारी, शरद साह, कार्तिक साह, परितोष जोशी, दीपक कुमार, हरीश भट्ट, अनुज साह ,रोहित रौतेला, वीरेन्द्र बंगारी, मयंक बिष्ट, दीपक डसीला, बाल विक्रम सिंह रावत, संजू सिंह, निर्मल रावत, लीला जोशी, युवा कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष ललित सतवाल, अमित बिष्ट, दानिश खान, फैमिना खान, पप्पू बिष्ट, वैभव पांडे, कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement

 

Advertisement

Related News