For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Haldwani To Ayodhya Bus : हल्द्वानी से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा

01:19 PM Jan 05, 2024 IST | CNE DESK
haldwani to ayodhya bus   हल्द्वानी से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा
Advertisement

(संशोधन 5 Jan 1:20pm) Haldwani To Ayodhya Bus | 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हल्द्वानी सहित कुमाऊं के हजारों लोग इस पल का गवाह बनने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। गुरुवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। मगर यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की मांग थी। इसे देखते हुए अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया गया।

Advertisement

बस रात 8:30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

Advertisement

Advertisement