EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

राम धुन पर जमकर थिरके कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लगाए जय श्री राम के नारे

05:45 PM Jan 21, 2024 IST | CNE DESK
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लगाए जय श्री राम के नारे
Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पदयात्रा, नीतू लोहिया फाउंडेशन का आयोजन

देहरादून। नीतू लोहिया फाउंडेशन नव पीढ़ी को भगवान रामचंद्र एवं सनातन धर्म के बारे में जागरूक करने के लिए आज पदयात्रा का आयोजन किया। जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की और बच्चों संग फूलों की होली खेली।

http://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2024/01/ram-1.mp4

कल 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस उपलक्ष में आज देहरादून के झारखंड स्थित नीतू लोहिया फाउंडेशन ने एक शोभा यात्रा निकाली। आयोजन में लगभग 1200 लोगों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

http://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2024/01/ram-2.mp4

शोभा यात्रा में स्कूली बच्चे, आश्रम एवं गुरुकुल में रहने वाले छात्र शामिल हुए। कई सामाजिक संगठन के मानसिक तौर पर विकलांग बच्चों ने भी यात्रा में शिरकत की। यात्रा में हरिद्वार के महान संतों को भी आमंत्रित किया गया। यह यात्रा फाउंडेशन कार्यालय से चलकर झारखंड स्थित शिव मंदिर तक पहुंची, समें सभी जाखन वासियों एवं राजगीरों ने भी जय श्री राम के जयकारा जयकारा लगाय एवं यात्रा को उत्साह पूर्वक अपने मंजिल तक पहुंचआया और संपूर्ण यात्रा को राममय बना दिया।

यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की। उन्होंने नन्हे'मुन्ने बच्चों के संग जमकर फूलों की होली खेली और जय श्री राम के नारे लगाएा। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ।

Advertisement

Related News