EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

दु:खद हादसा: अल्मोड़ा के चचरोटी में कार खाई में गिरी, पति—​पत्नी व पुत्री की मौत

02:23 PM May 28, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ करीब 12 घंटे के सर्च अभियान के बाद दुर्घटना का पता चला
✍️ 11 वर्षीय पुत्र सकुशल रेस्क्यू, मृतकों के शव खाई से निकाले

र्सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के थाना देघाट अंतर्गत एक दु:खद हादसा हो गया है। एक कार गहरी खाई में जा गिरी और इसका पता 12 घंटे के सर्च अ​भियान के बाद चल सका। इस हादसे में पति—पत्नी व पुत्री की मौत हो गई। उनका 11 वर्षीय पुत्र सकुशल है। मृतका महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट के चिकित्सक सिद्धार्थ ने नजदीकी थाने में गत सांय सूचना दी कि उनके चिकित्सालय की स्टाफ नर्स शशि अपने पति मुनेन्द्र एवं दो बच्चों के साथ सुबह 11 रामनगर से देघाट के लिए चले थे, जो अभी तक देघाट नहीं पहुंचे हैं और नर्स शशि का फोन स्विच ऑफ आ रहा है एवं उनके पति मुनेन्द्र के मोबाइल के नंबर पर लगातार कॉल की जा रही है, परंतु वह फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने किसी दुर्घटना की आशंका जताई। इस पर थानाध्यक्ष राहुल राठी ने मार्ग में पड़ने वाले थाना सल्ट व थाना भतरोंजखान को सूचित किया। सर्विलांस के माध्यम से नर्स के पति मुनेन्द्र के मोबाइल नंबर की लोकेशन ली और लोकेशन के अनुसार थाना देघाट से पुलिस, चिकित्सालय के डॉक्टर एवं ग्राम प्रहरी, स्थानीय प्रधान व ग्रामीण ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ समय बाद एसडीआरएफ टीम भी सर्च अभियान के लिए मौके पर पहुंची। पूरी रात सर्च अभियान चला। लोकेशन के अनुसार सर्च अभियान जारी था कि इसी दौरान आज सुबह करीब 5:30 बजे फोन से स्थानीय नागरिक ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी और दुर्घटना स्थल चचरोटी बताया।

इसके पश्चात मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने स्टाफ नर्स शशि के 11 वर्षीय पुत्र अर्णव को सकुशल रेस्क्यू किया गया। जिसे हल्की खरोेंचों के अलावा कोई ज्यादा बड़ी चोट नहीं थी। जो संभवत: वाहन से छिटक गया और रात भर जंगल में पड़ा रहा और सुबह होते ही 11 वर्षीय बा​लक धीरे—धीरे गधेरे के रास्ते सड़क तक पहुंचा। इसी बीच उसकी स्थानीय नागरिक से मुलाकात हुई। तो उसने हादसे के बारे में उसे बताया। तब सुबह पता चला कि स्टाफ नर्स शशि की सेंट्रो कार संख्या Uk 08U 6028 चचरोटी से जंगल की तरफ 01 किलोमीटर आगे रोड से करीब 300 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना में नर्स शशि, उनके पति मुनेन्द्र व उनकी 8 वर्षीय बेटी की मृत्यु हो चुकी थी। जिनके शवों को रेस्क्यू टीम गहरी खाई से निकलकर ऊपर लाई। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
दुर्घटना के मृतक

Advertisement

1— मुनेन्द्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह (42 वर्ष) निवासी निजामपुर, पोस्ट गुरुकुल नारसन, थाना हरिद्वार।
2— शशि सैनी (38 वर्ष) पत्नी मुनेन्द्र सिंह, निवासी उपरोक्त हाल पता स्टाफ नर्स, देघाट चिकित्सालय।
3— अदिति (8 वर्ष) पुत्री मुनेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त।

Advertisement

Related News