For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

दुःखद हादसा : बेटी का तिलक कर वापस लौट रहा था परिवार, हादसे में 6 की मौत, दो घायल

06:46 PM Feb 05, 2024 IST | CNE DESK
दुःखद हादसा   बेटी का तिलक कर वापस लौट रहा था परिवार  हादसे में 6 की मौत  दो घायल
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

कानपुर देहात | उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के सिकन्दरा क्षेत्र में सोमवार भोर एक तेज रफ्तार कार के नाले में गिरने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव निवासी पंकज अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए फूंक इटावा गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटते समय स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सिकन्दरा-संदलपुर मार्ग पर सोमवार सुबह जगन्नाथपुर गांव के पास स्थित चौड़े नाला में जा गिरी।

Advertisement
Advertisement

हादसे की जानकारी होते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे आठ लोगों को बाहर निकलवाने के बाद उन्हें सिकंदरा सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने मुर्रा के कार चालक विकास (42), खुशबू (17), प्राची (13), संजय उर्फ संजू (55), गोलू (16) और प्रतीक (10) को मृत घोषित कर दिया। वही मुर्रा गांव के विराट (18) व वैष्णवी (16) का इलाज चल रहा है।

Advertisement

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर 2 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया है। गाड़ी में सवार अन्य छह लोगों को उपचार हेतु सीएचसी सिकन्दरा ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now