For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हर्षोल्लास से मनायें दीपावली पर्व, नियमों का करें अनुपालन : खैरना पुलिस

12:53 PM Nov 09, 2023 IST | CNE DESK
हर्षोल्लास से मनायें दीपावली पर्व  नियमों का करें अनुपालन   खैरना पुलिस
दीपावली पर्व को लेकर खैरना पुलिस ने ​बुलाई बैठक
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, खैरना/गरमपानी। खैरना चौकी पुलिस ने दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आम नागरिकों व व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने पटाखा व्यापारियों से दुकानें निर्धारित स्थान पर ही लगाने व नियमों का ध्यान रखने का आग्रह किया।

Advertisement

चौकी खैरना पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, टैक्सी चालकों आदि की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व सकुशल संपन्न कराने हेतु शासन—प्रशासन व न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करना अनिवार्य है।

Advertisement

साथ ही तमाम निर्देशों से अवगत कराया गया। दीपावली पर्व के दौरान बाजार में होने वाली भीड़, यातायात नियंत्रण व अतिक्रमण न करने व प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही लाइसेंस के साथ पटाखों की बाजार लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement