For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

सिलक्यारा सुरंग हादसे पर आधारित है ‘वो 17 दिन’ पुस्तक, मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन

04:22 PM Jul 29, 2024 IST | CNE DESK
सिलक्यारा सुरंग हादसे पर आधारित है ‘वो 17 दिन’ पुस्तक  मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन
Advertisement

नई दिल्ली/देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में ‘वो 17 दिन’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव साझा कर कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही यह बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया था। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement


















×