For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तराखंड में 25 अक्तूबर तक होंगे निकाय चुनाव

04:40 PM Aug 21, 2024 IST | CNE DESK
उत्तराखंड में 25 अक्तूबर तक होंगे निकाय चुनाव
Advertisement
















नैनीताल | उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 अक्तूबर तक करा लिए जाएंगे। प्रदेश के अपर सचिव शहरी विकास नितिन सिंह भदौरिया ने ये जानकारी मंगलवार को हाईकोर्ट में दी। इस मामले से संबंधित जनहित याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई।

कोर्ट ने राज्य सरकार से पूर्व के आदेश के अनुपालन में निकाय चुनाव के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी मांगी। पूर्व में कोर्ट ने सरकार से यह बताने को कहा था कि प्रदेश में कब तक राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कर ली जाएगी और निकाय चुनाव कब तक संपन्न करा लिए जाएंगे? मंगलवार को अपर सचिव शहरी विकास नितिन सिंह भदौरिया कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि इस माह के अंतिम सप्ताह या सितंबर पहले सप्ताह में राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो जाएगी।

Advertisement

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कोर्ट को अवगत कराया कि लोकसभा चुनाव होने की वजह से राज्य में तय समय के भीतर निकाय चुनाव नहीं हो पाए। क्योंकि राज्य का प्रशासन लोकसभा चुनाव में जुटा था। इसके बाद मानसून में प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में जुटना पड़ा। ऐसी परिस्थिति में शासन निकाय चुनाव कराने में सक्षम नहीं था। सरकार 25 अक्तूबर तक निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है।

Advertisement

Advertisement

×