EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग-आशीष भटगांई

04:38 PM Sep 26, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ चंडिका पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्वच्छता को जीवन का जरुरी अंग बताते हुए कहा है कि सभी को स्वच्छता अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। दरअसल, जिलाधिकारी गुरूवार को चंडिका पार्क परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम शामिल हुए और वहां उन्होंने यह बात कही।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना बौद्धिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा स्वच्छता पखवाडा के तहत कार्यालयों व चिकित्सालयों में भी वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रकृति में संतुलन बनाये रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने पर जोर देते हुए उन्होंने पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए भी सभी से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे पारिस्थिकी तंत्र के संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। तभी हम आने वाली पीढ़ी को एक धरोहर दे सकेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उप जिलाधिकारी मोनिका, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, ईओ हयात सिंह परिहार, उद्यान अधिकारी आरके सिंह, तहसीलदार दलीप सिंह, चेयरमैन रेडक्रास संजय शाह जगाती, इंद्र सिंह परिहार, भुवन कांडपाल, दलीप खेतवाल सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व स्वंय सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।

Advertisement

Related News