For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने कतर से सकुशल लौटे पूर्व नौसेना अधिकारी सौरभ वशिष्ठ से मुलाकात की

09:28 PM Feb 14, 2024 IST | CNE DESK
मुख्यमंत्री धामी ने कतर से सकुशल लौटे पूर्व नौसेना अधिकारी सौरभ वशिष्ठ से मुलाकात की
Advertisement

देहरादून | मुख्यमंत्री ने कतर से सकुशल लौटे सौरभ वशिष्ठ और उनके परिजनों से की भेंट, सौरभ को सम्मानित कर दी शुभकामनायें। सौरभ की रिहाई को बताया विश्व में भारत की पहचान की बढ़ती ताकत। उनकी रिहाई मोदी है तो मुमकिन है का भी स्पष्ट उदाहरण।

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से सकुशल वापस लौटे नौ सेना के पूर्व अधिकारी सौरभ वशिष्ठ को सम्मानित कर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सायं वशिष्ठ के टर्नर रोड स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनकी खुशी में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सौरभ की सकुशल रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है। यही नहीं उनकी रिहाई मोदी है तो मुमकिन है का स्पष्ट उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ वशिष्ठ लम्बे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिये यह अवसर दीपावली जैसा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश वासियों एवं विदेशों में रह रहे प्रवासी सभी भारतीयों को परिवारजन कहते हैं तथा सभी का परिवार के मुखिया की तरह ध्यान भी रखते हैं, यह मौत की सजा का सामना कर रहे कतर से सौरभ वशिष्ठ की सकुशल वापसी का सबसे बड़ा उदाहरण भी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर उनके परिवार के साथ स्वयं उन्हें भी पूरा भरोसा था कि कतर में फंसे सभी 8 लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौत के मुंह से जरूर वापस लायेंगे।

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now