EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर : जवानों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा

09:14 PM Nov 15, 2023 IST | CNE DESK
Advertisement

👉 सीओ ने कपकोट थाने का निरीक्षण किया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | पुलिस उपाधीक्षक ने कपकोट थाना और फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जवानों को बीट पुलिसिंग के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

Advertisement

बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय, अभिलेखों, मैस आदि को चेक किए। जवानों को ड्यूटी का सही प्रकार से निर्वहन करने को कहा। आम जनता की समस्या को सुनने और समाधान करना है। कार्मिकों के सम्मेलन में विभागीय और पारिवारिक समस्याएं सुनीं। पुलिस मुख्यालय, रेंज स्तर से प्राप्त आदेश-निर्देशों और अभियानो से अवगत कराया। शत-प्रतिशत पालन करने को आदेशित किया।

फायर सर्विस में एमटी कार्यालय, गैराज का निरीक्षण किया। फायर सर्विस के वाहनों, स्टोर में रखे उपकरणों, आपदा उपकरण चेक किए। उनके प्रयोग और कार्यशील रखने के निर्देश दिए। रजिस्टर आदि का रखरखाव सही पाया। कर्मचारी बैरिक, मैस, स्टोर और ड्यूटी रूम की सफाई और बेहतर करने को कहा। इस दौरान एसओ केएस बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related News