For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

पौड़ी सतपुली एकेश्वर मार्ग पर दो बसों की भिड़ंत, बाल-बाल बचे 22 यात्री

02:58 PM Nov 20, 2023 IST | CNE DESK
पौड़ी सतपुली एकेश्वर मार्ग पर दो बसों की भिड़ंत  बाल बाल बचे 22 यात्री
Advertisement

कोटद्वार | सतपुली एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कुछ यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Advertisement

सोमवार को जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी द्वारा थाना सतपुली को एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में दो बसो की भिड़ंत होने की सूचना मिला। थाना पुलिस और एसडीआरएफ राहत एवं बचाव उपकरणों के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्घटना में कुल 22 यात्री सामान्य रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सतपुली अस्पताल भिजवाया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement