EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: वामपंथी नेता येचुरी के आकस्मिक निधन पर शोक, उपपा ने दी श्रद्धांजलि

08:42 PM Sep 12, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने माकपा के महासचिव एवं देश के अग्रणी वामपंथी नेता सीता राम येचुरी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन से देश ने मेहनतकशों, मजदूरों, किसानों व आम जनता के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले एक मजबूत प्रतिबद्ध साथी को खो दिया है।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि छात्र जीवन से ही जन आंदोलनों में शामिल रहे येचुरी को आपातकाल का विरोध करते हुए गिरफ्तार किया गया था। बाद में वे तीन बार जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अध्यक्ष रहे और भारतीय संसद में राज्यसभा के सांसद के रूप में उन्होंने आम लोगों के दिल में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि येचुरी के निधन से देश ने आम लोगों के पक्ष में सामाजिक, राजनीतिक बदलाव के एक अनुभवी नेतृत्वकारी साथी को खो दिया है। जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने स्व. येचुरी को पार्टी की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव के लिए उनके संघर्ष और उनकी प्रतिबद्धता नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी।

Advertisement

Related News