For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: उत्तराखंड रेडक्रास समिति के चेयरमैन टोलिया के निधन पर शोक

04:03 PM Sep 12, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  उत्तराखंड रेडक्रास समिति के चेयरमैन टोलिया के निधन पर शोक
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया का निधन हो गया है। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन पर जिला रेडक्रॉस समिति ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

रेडक्रॉस भवन में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने स्व. टोलिया को कर्मठ, निर्भीक व कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवी की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड व रेडक्रॉस की अपूर्णीय क्षति हुई है। वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर रेडक्रॉस समिति को दिए गए अतुलनीय सहयोग के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। शोकसभा में जिला चेयरमैन संजय साह, वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, महासचिव आलोक पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, महेश गड़िया, उमेश जोशी, ललित जोशी, डॉ हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा, शंकर लाल, डीएल वर्मा, शंकर पाण्डेय,वेद प्रकाश पांडेय, आरपी काण्डपाल, हरीश चौबे, हरीश उपाध्याय , आदि ने शोक व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement


















×