EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: 27 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी

09:11 PM Mar 19, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍🏾 चुनावी तैयारी पर मंथन, प्रदीप टम्टा को विजयश्री दिलाने का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज यहां कांग्रेस के नव उद्घाटित चुनाव कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें चुनावी तैयारी पर मंथन हुआ और पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को इस चुनाव में विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही चर्चा के बाद तय किया कि 27 मार्च 2024 को पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज शामिल रहे। इनके अलावा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, लता तिवारी, राधा बिष्ट, दीपा साह, शोभा जोशी, राधा टम्टा, जया जोशी, फैमिना खान, तारा तिवारी, तारा भंडारी, रुचि कुटौला, शरद साह, हेम चन्द्र तिवारी, निर्मल रावत, विनोद वैष्णव, वैभव पांडे, विपुल कार्की, एनडी पांडे, पूरन रौतेला, अंबी राम आर्य, हर्ष कनवाल, बसंत कनवाल, महेश चंद्र आर्य, मनोज सनवाल, रविंद्र कुमार टम्टा, संजय दुर्गापाल, जमन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, किशोर नयाल, परितोष जोशी, एके अवस्थी, दीवान सतवाल, घनश्याम गुरुरानी, अख्तर हुसैन, गोपाल चौहान, सतीश पांडे, आनंद सिंह बगड्वाल, केवल सती, पीतांबर पांडे आदि कई लोग शामिल रहे।

Advertisement

Related News