For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

07:17 PM Dec 22, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वर  विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Advertisement

👉 कार्यवाही को अलोकतांत्रिक बताया, जमकर लगाए नारे

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस ने शु्क्रवार को नुमाइशखेत गांधी मूर्ति के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। वह संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाए।

Advertisement

पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए नुमाइशखेत पहुंचे। यहां गांधी मूर्ति के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि अभी तक 143 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। कहा कि लोकसभा और राज्य सभा में अलोकतांत्रिक अंसवैधनिक तरीके से विपक्षी दलों के सांसदों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इस कृत की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के निर्देश पर धरना दिया गया।

आगे भी वह लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। इस दौरान गोपा धपोला, ललित फर्स्वाण, प्रदीप टम्टा, लोकमणि पाठक, गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, किशन गोस्वामी, कुंदन गोस्वामी, मनमोहन जौहरी, रमेश टम्टा, गोपाल राम, नवीन साह, हरीश चंद्र, देवेंद्र बघरी, सुनील आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement