EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: विधायक के नेतृत्व में क्वारब पुल पर गरजे कांग्रेसजन, धरना—प्रदर्शन

04:52 PM Oct 24, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ सड़क पर लंबे समय से उपजे संकट का समाधान नहीं होने से चढ़ा पारा
✍️ एनएच, जिला प्रशासन व राज्य सरकार पर सुस्ती व लापरवाही का आरोप

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लगातार भूस्खलन के कारण लंबे समय से अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पर उपजे बड़े संकट का समाधान नहीं होने से आज विधायक मनोज तिवारी के साथ ही कांग्रेसजनों का पारा चढ़ गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक आज विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम क्वारब पुल पर पहुंचा और जोरदार धरना—प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि एनएच, जिला प्रशासन व राज्य सरकार की सुस्ती व लापरवाही से लंबे समय तक संकट बना है। चेतावनी दी है कि अविलंब संकट का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी। आगे पढ़िये...

Advertisement

पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ निकटवर्ती क्वारब पुल पर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर ही आयोजित सभा में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लंबे समय से पहाड़ की लाइफ लाइन कही जाने वाली अल्मोड़ा—हल्द्वानी सड़क क्वारब के पास बाधित चल रही है। जिससे व्यापारी व आम जन भारी परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन बार बार चेतावनी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग महकमा, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार बेखबर सी बनी है और घोर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि क्वारब पर सड़क में भारी खतरा बना है, जहां कभी भी किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना बनी है। इसके बावजूद मार्ग को यातायात के लिए बंद करने के शिवाय कोई ठोस कदम नहीं उठ पा रहे हैं। उन्होंने कहा इस हालात के कारण उन्हें आज क्वारब पुल पर ही धरना—प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा। आगे पढ़िये...

Advertisement

विधायक ने कहा कि डोबा-चौसली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति हुई है, किंतु आज तक विभाग व जिला प्रशासन की लापरवाही से इसका टेंडर नहीं लग सका। उन्होंने कहा कि यदि समय पर इस सड़क पर कार्य हुआ होता, तो आज विशेष परिस्थितियों यातायात के लिए इसका उपयोग हो सकता था। उन्होंने ढटवालगांव को नैनीपुल राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत कर इसका निर्माण करने की मांग की। साथ ही दो टूक चेतावनी दी कि यदि अविलंब क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा ठीक कर आवागमन सुगम नहीं बनाया गया, तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी। आगे पढ़िये...

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि क्वारब पुल के पास लगातार जमीन धंसने के कारण गाड़ियों का आवागमन करने में जोख़िमभरा बना है। इस सड़क से यात्रा करने में लोग भयग्रस्त हैं। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर मजबूरीवश आवागमन कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि आम जनता की इस ज्वलंत समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी यहां की जनता को साथ लेकर एक बड़ा आन्दोलन करेगी। निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, इसको यदि गंभीरता से नहीं लिया गया, तो इसके गम्भीर परिणाम हो सकते हैं।

Advertisement

धरना व सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया। धरने में विधायक मनोज तिवारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के साथ ही निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्षा राधा विष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व दीपा त्रिपाठी, दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी, हर्ष कनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, ग्राम प्रधान डोबा महेश आर्या, एके अवस्थी, रजनी टम्टा, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष दीपा साह, अमन अंसारी, गोपाल गुरुरानी, रमेश लटवाल, अमरेश पवार, अमन अंसारी, शहाबुद्दीन, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related News