EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

दंगल गर्ल 'बबीता फोगाट' सुहानी भटनागर का महज 19 साल की आयु में निधन

03:59 PM Feb 17, 2024 IST | CNE DESK
सुहानी भटनागर का महज 19 साल की आयु में निधन
Advertisement

📌 मौत की सामने आई यह वजह

Suhani Bhatnagar Dies: एक अत्यंत दुखद खबर आई है। चर्चित व सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का ​किरदान निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का सिर्फ 19 साल की आयु में निधन हो गया है। आज उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलिवुड इंटस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अल्प आयु में उनकी मौत से हर कोई हैरान है।

ज्ञात रहे कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार सुहानी भटनागर ने निभाया था। उनके अभिनय की सभी ने बहुत तारीफ की थी। आज शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया है। वह सिर्फ 19 साल की थीं। फरीदाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Advertisement

यह बताया जा रहा मौत का कारण

सुहानी की मौत की भी एक अजीब वजह बताई जा रही है। खबरों के अनुसार कुछ समय पूर्व सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उपचार के लिए उन्हें दवा दी गई थी, जिसका साइड इफेक्ट हो गया। बताया जा रहा है कि इन दवाओं की वजह से उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और इसी कारण उनकी मौत हो गई।

सुपरहिट फिल् 'दंगल' से मिली थी लोकप्रियता

अभिनेत्री सुहानी भटनागर ने वर्ष 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाई। इस फिल्म में गीता और बबीता दो बहनें थीं। दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट ने ही गजब का अभिनय किया था। इसके अलावा सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था।

Advertisement

 

Advertisement

Related News