EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय पंचतत्व में विलीन

11:47 AM Aug 16, 2024 IST | CNE DESK
पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय पंचतत्व में विलीन
Advertisement

चित्रशिला घाट में हुई अंत्येष्टि, सीएनई मीडिया ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। अल्मोड़ा के पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय का यहां चित्रशिला घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके पुत्रगण नवीन उपाध्याय व रमेश चंद्र उपाध्याय ने दी।

ज्ञातव्य हो कि पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय का गत दिवस 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने हल्द्वानी के गौजाजली स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली थी। वह दमा रोग से पीड़ित थे।

Advertisement

शवयात्रा उनके गौजाजली स्थित आवास से सुबह नौ बजे चित्रशिला घाट को रवाना हुई। शवयात्रा में अल्मोड़ा से आए पत्रकार हरीश भंडारी, निर्मल उप्रेती के अलावा ​दिवान मेहरा, संजय जोशी तथा सीएनई मीडिया हल्द्वानी से पत्रकार दीपक मनराल व विकास जाटव शामिल हुए। इधर सीएनई परिवार से जुड़े समस्त पत्रकारों ने नवीन उपाध्याय के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

Advertisement

Related News