For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: डीडीए की खिलाफत जारी, विरोध में धरना

08:25 PM Dec 26, 2023 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  डीडीए की खिलाफत जारी  विरोध में धरना
Advertisement

👉 लंबे समय से चल रहे आंदोलन की अनसुनी कर रही सरकार: जोशी

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के​ खिलाफत जारी है। सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा यहां प्रत्येक मंगलवार को डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर धरना जारी है। आज भी गांधी पार्क में यह धरना दिया गया। मालूम हो कि प्राधिकरण से पहाड़ में कई तरह की परेशानियां लोग झेल रहे हैं। इसी कारण वर्ष 2017 से लगातार समिति के बैनर तले इसका विरोध हो रहा है।

Advertisement

आज आयोजित धरने को संबोधित करते हुए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लगातार सालों से चल रहे आंदोलन की सरकार अनदेखी कर रही है। इस मांग को पूरा करने में अटकलें लगा रही है। उन्होंने डीडीए को अव्यवहारिक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्राधिकरण को समाप्त करने में ही जनहित है और सरकार को तत्काल इसे खत्म कर देना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी जिला विकास प्राधिकरण का पुरजोर विरोध किया और इसके समाप्त करने की मांग उठाई। इस दौरान डीडीए एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। आज धरने में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा अख्तर हुसैन, ललित मोहन पंत, आनंदी वर्मा, प्रतेश पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एमसी कांडपाल, मोहन चंद्र साह, शकमर खान, राजू गिरी, प्रताप सिंह सत्याल, हेम चंद्र जोशी आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement