For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: एक सप्ताह से लापता ग्रामीण का शव गुफा में मिला

05:04 PM Apr 30, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  एक सप्ताह से लापता ग्रामीण का शव गुफा में मिला
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट: कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भयूं निवासी एक व्यक्ति का शव पास के जंगल में स्थित गुफा में मिला है। यह शव घास काटने गई महिलाओं ने देखा। इसकी सूचना गांव में दी। ग्राम प्रहरी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण सात दिन से लापता था। उसके बेटे ने पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

Advertisement
Advertisement

सोमवार की देर शाम कपकोट पुलिस को भयूं निवास 76 वर्षीय मनी राम पुत्र कल्याण राम का शव चकाधार की गुफा में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेजा। मंगलवार को डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक 24 अप्रैल से लापता चल रहा था। उसके पुत्र चंदन राम ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एस कैलाश बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisement

Advertisement