EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

सादगी से मनाई गई प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि

12:59 PM Nov 12, 2023 IST | CNE DESK
सिकुड़ा बैंड में सादगी से मनाई गई प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि
Advertisement

📌 राम सिंह धौनी ट्रस्ट का कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महान देश भक्त और देश को सर्वप्रथम जै हिंद का नारा देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि यहां सिकुड़ा बैंड में सादगी के साथ मनाई गई।

Death anniversary of famous freedom fighter Ram Singh Dhoni

उल्लेखनीय है कि राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष पुण्यतिथि व जयंती कार्यक्रम यहां सिकुड़ा बैंड स्थित स्व. राम सिंह धौनी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष समारोहपूर्वक मनाया जाता है।

Advertisement

आज रविवार को दीपावली का पर्व होने की वजह से पुण्यतिथि कार्यक्रम काफी सादगी के साथ मनाया गया। प्रात: धौनी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करने के बाद पुष्प अर्पित किए गए। सभी ने स्व. राम सिंह धौनी के सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राम सिंह धौनी ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी भगवती परिहार, हरिता नेगी, बसंत बल्लभ तिवारी, पत्रकार दीपक मनराल, कार्तिक नेगी, हयात सिंह गैड़ा आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related News